UP Politics: मायावती का मास्टरस्ट्रोक? यूपी 2027 में BSP का अकेले चुनावी बिगुल
UP Politics: मायावती ने साफ कहा है कि सपा, कांग्रेस और BJP सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए BSP के साथ गठबंधन करते हैं और इससे BSP को कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में BSP अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच Bahujan Samaj Party लगातार संगठनात्मक बैठकें कर रही है और अलग-अलग समुदायों, खासकर ब्राह्मण और मुस्लिम वोट बैंक तक पहुंच बनाने में जुटी है। इसी बीच पार्टी प्रमुख Mayawati ने बड़ा राजनीतिक फैसला सुनाया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में BSP किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर मैदान में उतरेगी।