Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र से बिहार तक सियासी हलचल, 10 राज्यों में इस दिन होगी वोटिंग
Rajya Sabha Election 2026: अप्रैल में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा.चुनाव को लेकर सभी राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और दल उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं.
Rajya Sabha Election 2026: अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी संबंधित राज्यों में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि ओडिशा की 4 सीटें रिक्त हो रही हैं।
तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों के लिए भी मतदान कराया जाएगा। असम की 3 तथा बिहार की 5 सीटें भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं।इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इन सभी 37 सीटों पर 16 मार्च को एक साथ मतदान संपन्न होगा।
यह भी पढ़े: ‘मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं’, Mani Shankar Aiyar का बड़ा बयान