‘मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं’, Mani Shankar Aiyar का बड़ा बयान

Mani Shankar Aiyar ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।

Mani Shankar Aiyar इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल के दिनों में दिए गए उनके कुछ वक्तव्यों से कांग्रेस के भीतर असहजता बढ़ी है। इससे पहले उन्होंने केरल में सत्तारूढ़ सरकार की तारीफ की थी और Pinarayi Vijayan के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई थी। इस बयान के बाद पार्टी में पहले ही हलचल थी, अब उनके नए बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।

‘मैं राहुलवादी नहीं हूं’ – अय्यर 

मीडिया से बातचीत में अय्यर ने Rahul Gandhi को लेकर स्पष्ट टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जीवनी ‘ए पार्ट बट अपार्ट’ का जिक्र करते हुए वे इतना ही कह सकते हैं कि उन्हें भुला दिया गया है कि वे अब भी पार्टी के सदस्य हैं। अय्यर ने कहा, “मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।” उनके इस बयान को पार्टी नेतृत्व पर सीधा तंज माना जा रहा है।

केरल सरकार की तारीफ से भी बढ़ी थी नाराजगी

इससे पहले अय्यर ने केरल की एलडीएफ सरकार के पंचायती राज मॉडल की सराहना की थी। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट’ में कहा था कि वे केरल को देश का सर्वश्रेष्ठ पंचायती राज राज्य बनते देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने कांग्रेस को असहज कर दिया था। हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह अय्यर की निजी राय है। केरल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में अय्यर के लगातार बयानों को पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.