Rohit Shetty Firing Case: मुख्य आरोपी समेत 6 की कोर्ट में पेशी, अब तक 12 संदिग्ध गिरफ्तार

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में आगरा से एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Rohit Shetty Firing Case: Mumbai Crime Branch ने Rohit Shetty हाउस फायरिंग केस में एक और संदिग्ध को आगरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विष्णु कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस उसे जल्द ही अदालत में पेश करेगी। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले आगरा, नोएडा और हरियाणा से छह लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें आज विशेष MCOCA कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, दीपक इस मामले का मुख्य आरोपी है और उसी ने फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच का दावा है कि अब मेन शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन लोगों पर शरण देने का आरोप

जांच के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार छह लोगों में से तीन का घटना से सीधा संबंध नहीं था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को ठहरने के लिए घर उपलब्ध कराया था, क्योंकि उन्हें बताया गया था कि वे छुट्टियां मनाने आए हैं। पुलिस का आरोप है कि घटना के समय दीपक, सनी और सोनू साथ थे और फायरिंग दीपक ने की। फरार होने के दौरान अन्य लोगों ने उनकी मदद की। ऋतिक, विशाल और जतिन पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को पनाह दी।

25 फरवरी तक पुलिस हिरासत

जांच में यह भी सामने आया कि जतिन ने ऑटो रिक्शा का किराया चुकाया था, क्योंकि बाकी आरोपियों के पास पैसे नहीं थे। ऋतिक नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, दीपक, सनी और सोनू घटना से कई दिन पहले ही मुंबई पहुंच गए थे और इलाके की रेकी कर रहे थे।सभी आरोपियों को विशेष MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.