Delhi Crime: राजधानी में दिनदहाड़े गला घोटकर लूट की वारदात, राह चलते युवक को बनाया निशाना

Delhi Crime: दिल्ली के Maujpur में देर रात ‘गला घोटू गैंग’ ने युवक को पीछे से दबोचकर उसके ढाई हजार रुपये लूट लिए। यह पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। Delhi में बढ़ते क्राइम का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके मौजपुर में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 10 फरवरी की रात करीब 1 बजे की है।

तीन बदमाशों ने सुनसान सड़क पर घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक देर रात काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह एक सुनसान सड़क से गुजर रहा था, पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

पीछे से दबाया गला, सड़क पर गिराया

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक आरोपी ने पीछे से युवक का गला दबा दिया, जबकि बाकी दो ने उसे पकड़कर काबू में किया। युवक संभल पाता, उससे पहले ही उसे सड़क पर गिरा दिया गया।

2,500 रुपये और बैग लेकर फरार

तीनों आरोपियों ने मिलकर पीड़ित की जेबें टटोलीं और करीब 2,500 रुपये नकद तथा उसका बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब तीनों युवक को लूट रहे थे, तभी एक कार चालक वहां से गुजरते हुए रुकता नजर आता है। हालांकि, बदमाश तेजी से जेबें खंगालकर वहां से भाग निकलते हैं। पीड़ित युवक जब तक खुद को संभालकर उठता, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.