IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, शाम 6:30 बजे टॉस से होगा आगाज़

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज मुकाबला खेला जाएगा। इस बीच कोलंबो में हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। लेकिन बहुत ज्यादा बारिश नहीं होगी। थोड़ी देर बाद यानी साढ़े छह बजे मैच के लिए टॉस होगा। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू हो जाएगा।

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है।

दोनों टीमों ने अब तक अपने-अपने दो मैच जीते हैं और चार-चार अंक हासिल किए हैं। ऐसे में आज जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, उसके छह अंक हो जाएंगे और वह सीधे सुपर 8 चरण में पहुंच जाएगी। मैच का लाइव स्कोर और बॉल टू बॉल हिंदी कमेंट्री नीचे उपलब्ध रहेगी।

शाम 7 बजे मुकाबला, 6:30 बजे होगा टॉस

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा, जिसके बाद दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन साफ हो जाएगी। दोनों पक्ष अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं और मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। फैंस की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि किस रणनीति के साथ टीमें मैदान में उतरती हैं।

कोलंबो में हल्की बारिश की संभावना

मौसम की बात करें तो कोलंबो में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। मैच शुरू होने के बाद करीब 8 से 10 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। हालांकि तेज बारिश के आसार नहीं हैं। बीच में थोड़ी देर का व्यवधान हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक खेल रुकने की संभावना कम है।

टी20 विश्व कप में भारत का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत मिली है। आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन इस बड़े मुकाबले में दबाव दोनों टीमों पर बराबर रहेगा।

भारत का स्क्वाड

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान का स्क्वाड

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score