UP News: दो दिन से लापता सपा नेता मनोज यादव अरेस्ट, पत्नी ने दर्ज कराई थी शिकायत
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सपा नेता पर धमकी देने और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सपा ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर दावा किया था कि मनोज यादव बीती रात से लापता हैं और मामला गंभीर है। बाद में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।