IND vs PAK: ICC ने लिया बड़ा फैसला, 15 फरवरी को होगा भारत-पाक महामुकाबला

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय हो गया है। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपना रुख बदलते हुए यू-टर्न लिया है और टीम को मुकाबले में उतरने की मंजूरी दे दी है।

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर चल रहा सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। यह हाई-वोल्टेज मैच अपने तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आखिरकार अपना रुख बदलते हुए इस पर सहमति जता दी है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से मैच के बहिष्कार की बात सामने आई थी, जिसको लेकर सोमवार भर ICC और PCB अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत होती रही। अब इन चर्चाओं का नतीजा सामने आ चुका है।

पाकिस्तानी टीम को मैच खेलने का निर्देश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान सरकार ने अहम फैसला लिया है। बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने के निर्देश दे दिए हैं।

बांग्लादेश पर ICC की कोई कार्रवाई नहीं

ICC और PCB के बीच हुई बैठक के बाद बांग्लादेश को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है। ICC ने स्पष्ट किया है कि टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। न तो टीम पर कोई बैन लगाया जाएगा और न ही किसी प्रकार की पेनाल्टी। इसके अलावा, भविष्य में बांग्लादेश को किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी भी सौंपी जाएगी।

टीम इंडिया की तैयारी पहले से पूरी

पाकिस्तान की ओर से इस फैसले का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। वहीं भारतीय टीम पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और कोलंबो जाने की योजना पहले से तय है। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बना सारा गतिरोध अब समाप्त हो चुका है। फिलहाल पाकिस्तानी टीम कोलंबो में ही मौजूद है और 10 फरवरी को वह अपना अगला मुकाबला यूएसके के खिलाफ खेलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.