8th Pay Commission की वेबसाइट लॉन्च, अब कर्मचारी दे सकेंगे अपने सुझाव

8th Pay Commission Website Launch: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। वेबसाइट के शुरू होने के साथ ही आयोग से जुड़े कामकाज ने रफ्तार पकड़ ली है और कर्मचारियों से सुझाव लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे वेतन संशोधन और बढ़ोतरी को लेकर उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

8th Pay Commission Website Launch: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म होने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है, जिससे आयोग के कामकाज ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है।

हाल ही में सरकार ने दिल्ली में आठवें वेतन आयोग के लिए कार्यालय की व्यवस्था की थी, ताकि आयोग अपने कार्यों को आगे बढ़ा सके। इसके बाद अब वेबसाइट के लाइव होने से अगला चरण शुरू हो गया है। वेबसाइट के माध्यम से आयोग ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अन्य संबंधित पक्षों से वेतन ढांचे में सुधार और बदलाव को लेकर सुझाव मांगे हैं।

ऐसे भेज सकेंगे अपने सुझाव

आठवें वेतन आयोग ने सभी हितधारकों को साथ जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब वह केवल मंत्रालयों, सरकारी विभागों और कर्मचारी संगठनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से भी सीधे राय लेना चाहता है। इसी के तहत आयोग ने ‘MyGov’ पोर्टल के साथ साझेदारी की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बात आसानी से रख सकें।

आयोग का मानना है कि जिन लोगों पर वेतन आयोग के फैसलों का सीधा असर पड़ता है, उनकी भागीदारी सबसे अहम है। चाहे कर्मचारी सेवा में हों, सेवानिवृत्त हो चुके हों या किसी यूनियन से जुड़े हों, सभी लोग आधिकारिक वेबसाइट या MyGov पोर्टल के जरिए अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

पूरी तरह ऑनलाइन होगी सुझाव देने की प्रक्रिया

आठवें वेतन आयोग ने साफ कर दिया है कि सुझाव भेजने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। आयोग किसी भी तरह के फिजिकल दस्तावेज, पत्र या ईमेल के जरिए भेजे गए सुझावों पर विचार नहीं करेगा। सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अपनी राय रखने के लिए केवल MyGov पोर्टल का ही उपयोग करना होगा। आयोग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सुझाव देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कर्मचारी बिना किसी दबाव या झिझक के अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.