Hyderabad: ‘भारत में मुसलमान हिंदुओं से ज्यादा नहीं होंगे’, ओवैसी ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Hyderabad: AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से ज्यादा नहीं होगी। तेलंगाना में नगर निगम चुनाव से पहले निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

Hyderabad: AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से ज्यादा नहीं होगी। तेलंगाना में नगर निगम चुनाव से पहले निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया राज्यसभा भाषण का हवाला देते हुए कहा कि पीएम ने दुनिया की तुलना में भारत की युवा आबादी का जिक्र किया था। इस पर सवाल उठाते हुए AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि अगर देश की करीब 60 फीसदी आबादी 40 साल से कम उम्र की है, तो सरकार ने उनके रोजगार और कौशल विकास के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं।

ओवैसी ने क्यों दिया ऐसा बयान?

जनसंख्या को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि 20-25 साल बाद यही युवा आबादी बुजुर्ग हो जाएगी और तब महंगाई व खर्च का बोझ बढ़ेगा, लेकिन इस पर गंभीरता से चर्चा नहीं होती। इसके बजाय मुसलमानों की बढ़ती आबादी की बात की जाती है। उन्होंने साफ कहा कि मुस्लिम आबादी एक स्तर पर जाकर स्थिर हो जाएगी और वह कभी भी हिंदुओं से अधिक नहीं होगी।

उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात होती थी और मुसलमानों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब यह समझ में आने लगा है कि देश की बुजुर्ग होती आबादी भविष्य में किस तरह की चुनौतियां खड़ी कर सकती है।

इसके अलावा ओवैसी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से पाकिस्तान के इनकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत मेजबान देश है और इसके बावजूद पाकिस्तान मैच न खेलने की बात कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को साफ संदेश क्यों नहीं दिया गया। ओवैसी ने यहीं तक सीमित न रहते हुए चीन से जुड़े सीमा विवाद के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score