Google Warning: गुगल ने जारी किया अलर्ट, करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर साइबर खतरा
Google Warning: गूगल ने साइबर हमलों को लेकर चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि दुनिया भर में करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स मैलवेयर और स्पायवेयर के जोखिम में हैं। गूगल ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस और नियमित सिक्योरिटी अपडेट जरूर इंस्टॉल करें।
Google Warning: गूगल की ताज़ा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, दुनियाभर के करीब 40 फीसदी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यानी एक अरब से ज्यादा डिवाइस साइबर हमलों के खतरे में हैं। इनमें से ज़्यादातर फोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम, खासकर एंड्रॉयड 13 या उससे नीचे के वर्जन पर चल रहे हैं, जिन्हें अब सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो चुका है। हैकर्स इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाकर यूजर्स का डेटा चुरा रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को तुरंत डिवाइस अपडेट करने या नया स्मार्टफोन लेने की सलाह दी गई है।