Uttar Pradesh: चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या, CM योगी ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को साधारण हादसा नहीं, बल्कि गंभीर अपराध माना जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को महज़ दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके लिए पुलिस को विशेष छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है और यह भी पूछा गया है कि प्रतिबंध के बावजूद यह खतरनाक मांझा बाजारों तक कैसे पहुंच रहा है।