Dhurandhar OTT Release: थिएटर में नहीं… OTT पर छाया ‘धुरंधर’ का जादू, नेटफ्लिक्स पर आते ही पाकिस्तान में टॉप पर पहुंची फिल्म

Dhurandhar OTT Release: पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ को थिएटर में रिलीज नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर आते ही दर्शकों के बीच नंबर 1 बनी फिल्म। यही वजह है कि यह फिल्म पड़ोसी देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर’ अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। इस स्पाई थ्रिलर ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की और रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। खास बात यह है कि इस फिल्म को खाड़ी देशों और पाकिस्तान में थिएटर में रिलीज़ नहीं किया गया था जबकि ये देश आमतौर पर हिंदी फिल्मों की ग्लोबल कमाई के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

इसके बावजूद आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। अब जब ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है, तो थिएटर बैन के बावजूद यह पाकिस्तान में OTT प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ‘धुरंधर’

दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के बाद ‘धुरंधर’ तेजी से स्ट्रीमिंग चार्ट में ऊपर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देख रहे हैं। कई दर्शक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म को “विवादित” क्यों बताया गया।

वीकेंड के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे स्क्रीनशॉट सामने आए, जिनमें ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर फिल्मों की कैटेगरी में नंबर-1 पर ट्रेंड करती दिखी। इसने ‘तेरे इश्क में’, ‘हक’ और ‘द बिग फेक’ जैसी दूसरी बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

पाकिस्तान में टॉप 5 में ट्रेंड कर रहीं भारतीय फिल्में

  1. धुरंधर
  2. तेरे इश्क में
  3. हक
  4. द बिग फेक
  5. दे दे प्यार दे 2

धुरंधर की OTT रिलीज़

रणवीर सिंह की इस हाई-एक्शन फिल्म ने 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। भारत में भी यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में आराम से नंबर-1 पर बनी हुई है। फिल्म के OTT वर्जन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। सिर्फ संजय दत्त के किरदार SP असलम के कुछ बलूची डायलॉग हटाए गए हैं, जिन पर पहले एक समुदाय ने आपत्ति जताई थी और कानूनी शिकायत भी की गई थी। ये सीन थिएटर रिलीज़ के दौरान भी हटा दिए गए थे और नेटफ्लिक्स पर कोई अतिरिक्त कट नहीं लगाया गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान के लयारी इलाके में एक गैंग के अंदर घुसपैठ करता है। फिल्म में भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया है, जिसमें असली घटनाओं और किरदारों को एक काल्पनिक कहानी के साथ जोड़ा गया है।

पाकिस्तान में थिएटर रिलीज़ क्यों नहीं हुई?

पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को थिएटर में रिलीज़ करने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। इसी वजह से ‘धुरंधर’ भी वहां सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी, लेकिन OTT पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score