Sambhal News : संभल में जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी, हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त कदम

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। मस्जिद के...

Sambhal : उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। मस्जिद के सामने खाली पड़ी जमीन पर नई पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है, और एडिशनल एसपी श्रीचंद्र व सीओ ने उस क्षेत्र का निरीक्षण भी कर लिया है।

एडिशनल एसपी श्रीचंद्र ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। जब पुलिस बल के साथ एएसपी मस्जिद के बाहर पहुंचे, तो मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोग अपने जमीन के कागजात लेकर वहां आए और दावा किया कि चिह्नित जगह उनकी है। प्रशासन ने इन दावों की जांच करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने चौकी निर्माण के लिए चयनित क्षेत्र को चूने से चिह्नित कर दिया है। यह कदम अदालत के आदेश पर हुए सर्वेक्षण के बाद पैदा हुए तनाव के मद्देनजर उठाया गया है। सर्वेक्षण के दौरान दावा किया गया था कि मस्जिद के स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था।

सर्वे के दिन मस्जिद के बाहर हिंसा भड़क उठी, जिसमें भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव, फायरिंग और गाड़ियों को जलाने जैसी घटनाएं कीं। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की। इस हिंसा में चार युवकों की जान चली गई।

अब तक पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 90 अन्य की तलाश जारी है। प्रशासन का मानना है कि इस क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना से शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score