Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, झारखंड में बादलों और बारिश का दौर जारी, सर्दी बढ़ने की संभावना

Weather : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई।

Weather : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते यह बदलाव देखा गया। इस मौसम परिवर्तन के कारण ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा स्थान बोकारो रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में सबसे ज्यादा 11.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लोहरदगा में 5.5 मिमी और रांची के नामकुम क्षेत्र में 3.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर पूरे राज्य में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी रविवार शाम को बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score