PM Modi : कंट्रोल रूम में आया धमकी भरा कॉल, PM मोदी को निशाना बनाने की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

PM Modi : मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि हत्या की पूरी साजिश तैयार हो चुकी है। इस धमकी के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

PM Modi : मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान और जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाली महिला की पहचान हो चुकी है। यह मामला मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और मामले में सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

अलर्ट पर पुलिस

इस धमकी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पिछले छह वर्षों में मोदी को मिल चुकी हैं तीन धमकियां

2023: हरियाणा के एक व्यक्ति ने वीडियो वायरल करते हुए प्रधानमंत्री को गोली मारने की धमकी दी। उसने खुद को हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना गांव का निवासी और बदमाश बताया था।

2022: केरल भाजपा अध्यक्ष को मिले एक पत्र में प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। खत में लिखा गया था कि मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

2018: महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री को धमकी दी थी। उसने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य बताया और देश के पांच प्रमुख शहरों में विस्फोट की धमकी दी थी। प्रधानमंत्री के खिलाफ इन खतरों के बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हर वक्त सतर्क रहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score