Dubai Missile Alert: दुबई में फिर मिसाइल अलर्ट! ईरान की तरफ से खतरा, फोन पर आया इमरजेंसी मैसेज

दुबई में अचानक बजने लगा अलर्ट! ईरान की मिसाइलों का खतरा, लोगों को दी गई ये चेतावनी

Dubai Missile Alert: मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बरकरार है. ईरान ने यूएई पर एक बार फिर से मिसाइल से अटैक किया है. दुबई में मंगलवार शाम अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच UAE की एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर आ रहे मिसाइल खतरे का पता लगाया। इसके बाद नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने की चेतावनी दी गई।

कुछ ही देर बाद दूसरा अलर्ट जारी कर बताया गया कि खतरा टल गया है और स्थिति सुरक्षित है। हालांकि, लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

दुबई में फोन पर आया अचानक अलर्ट

UAE की राष्ट्रीय आपातकालीन व्यवस्था और अधिकारियों की ओर से जारी चेतावनी में लोगों से तत्काल नजदीकी सुरक्षित इमारत में जाने को कहा गया। यह अलर्ट दुबई और कुछ अन्य इलाकों में लोगों के मोबाइल पर पहुंचा। अलर्ट के कुछ मिनट बाद स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की।

ईरान से दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें?

UAE के रक्षा मंत्रालय ने बाद में बताया कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से UAE की तरफ दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से एक मिसाइल UAE के क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी क्षेत्रीय जल के भीतर गिरी।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि आसमान में सुनाई देने वाली तेज आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई से जुड़ी थीं। UAE ने दोहराया कि वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

कुछ देर में मिला ‘ऑल क्लियर’ मैसेज

पहले अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन इसके तुरंत बाद एक दूसरा मैसेज आया। इसमें बताया गया कि स्थिति सुरक्षित है और सामान्य गतिविधियां फिर शुरू की जा सकती हैं। हालांकि लोगों को सावधानी बरतने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर गतिरोध के बीच पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर खाड़ी क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है।

होर्मुज को लेकर भी बढ़ा तनाव

इस पूरे घटनाक्रम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। तनाव बढ़ने की खबरों का असर तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। दुबई में मिसाइल अलर्ट ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अमेरिका-ईरान तनाव अब खाड़ी देशों के लिए भी बड़ा सुरक्षा संकट बनता जा रहा है?फिलहाल UAE अधिकारियों ने खतरा टलने की जानकारी दी है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

Also Read:
https://journalistindia.com/international/nepal-hindu-rashtra-protest-government-crackdown-royalists/

AI Jobs 2026: ₹80 लाख तक Salary! भारत की 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली एआई नौकरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Rent vs Buy: घर खरीदना ज्यादा फायदेमंद या किराए पर रहना वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- ‘अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं करूंगा’