West Bengal Elections 2026 : पोरिबर्तन की आहट या ‘खेला जारी’?
West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 इस बार बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। एक तरफ Narendra Modi और Amit Shah के नेतृत्व में बीजेपी पूरे आत्मविश्वास के साथ सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर Mamata Banerjee की टीएमसी अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
Journalist India के संपादक Hemant Pandey के विश्लेषण के अनुसार बीजेपी के कॉन्फिडेंस के पीछे कई अहम कारण हैं। इनमें एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर, उच्च मतदान प्रतिशत, केंद्रीय नेतृत्व की आक्रामक रैलियां और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन शामिल हैं। इसके अलावा महिला मतदाताओं और युवा वर्ग में बढ़ती पकड़, ध्रुवीकरण की राजनीति और कल्याणकारी योजनाओं के असर को भी बीजेपी अपने पक्ष में मान रही है।
वहीं टीएमसी स्थानीय नेतृत्व, क्षेत्रीय पहचान और सामाजिक योजनाओं के सहारे मुकाबले में डटी हुई है। चुनावी समीकरण लगातार बदल रहे हैं, जिससे नतीजों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।https://youtu.be/U1GLdJXgjQY
अब सबकी नजर 4 मई पर टिकी है क्या इस बार “पोरिबर्तन” होगा या “खेला” जारी रहेगा, इसका फैसला मतगणना के दिन ही होगा।