बंटेंगे तो कटेंगे… हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में छाया CM योगी का जलवा, होर्डिंग्स बनें चर्चा का विषय

हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में छाया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा, बताया जा रहा है, कि चुनावी होर्डिंग्स पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ लिखा है, कि बंटेंगे तो कटेंगे' जिसके बाद यह नारा तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

Maharashtra : महाराष्ट्र के चुनावी माहौल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में चुनावी होर्डिंग्स पर योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ लिखा बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले यह नारा हरियाणा के चुनावों में भी सुर्खियों में रहा था। बीजेपी का दावा है कि इस नारे का मकसद समाज में एकता को बढ़ावा देना और राजनीति के दुष्प्रभावों से बचाना है। हालांकि, विपक्ष ने इसे समाज में ध्रुवीकरण की राजनीति से जोड़ते हुए आलोचना की है।

 

हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र 

हरियाणा चुनाव में यह नारा चर्चाओं में था, जब योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषणों में इसे जोर-शोर से उठाया था। अब महाराष्ट्र में भी इस नारे को चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और छवि महाराष्ट्र के मतदाताओं पर असर डाल सकती है, और यह नारा उनके समर्थन में माहौल बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

विपक्ष ने क्या कहा 

विपक्षी दलों ने इस नारे की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा बताया है। उनका आरोप है कि ऐसे नारों के जरिए समाज में विभाजन और तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस नारे का उद्देश्य समाज में अखंडता और एकता को बनाए रखना है।

क्या बीजेपी  को मिलेगी जीत ?

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, महाराष्ट्र की सियासत में इस नारे का असर बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि योगी आदित्यनाथ का यह नारा महाराष्ट्र की राजनीति को किस तरह प्रभावित करता है और क्या यह बीजेपी के लिए चुनावी बढ़त दिला सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score