Bahraich Violence : राम गोपाल की हत्या में बर्बरता की हदें पार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उड़े होश, जानें बहराइच मामले का अब तक का पूरा अपडेट

Bahraich Violence : राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राम गोपाल को पहले करंट दिया गया और फिर प्लास से उनके नाखून खींचे गए। यह चौंकाने वाला खुलासा सामने आने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश फैल गया है।

Bahraich Violence :  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हाल ही में एक हिंसक घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया है। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है, दरअसल, मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिसमें गोली चलने से 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की जान चली गई। जिसके बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि रामगोपाल को करंट दिया गया और नाखूनों को प्लास से खींचा गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है, वहीं इलाके में भी तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

हिंसा में कई लोग घायल

बहराइच में कुछ दिनों पहले हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें राम गोपाल की भी बुरी तरह से हत्या कर दी गई थी। राम गोपाल के परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें टारगेट करके बर्बर तरीके से मारा गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

सीएम से मिला पीड़ित परिवार

वहीं यह जानकारी भी दे दें कि राम गोपाल के परिवार ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से मुलाकात भी की, इस दौरान उन्हें आश्वासन दिलाया कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खौफनाक खुलासे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि राम गोपाल के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं। रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि उनके शरीर पर इलेक्ट्रिक करंट के निशान थे और उनके नाखूनों को प्लास से खींचा गया था। यह बर्बरता घटना की क्रूरता को दर्शाती है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

परिवार ने लगाए ये आरोप 

राम गोपाल की मौत के बाद उनके परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। परिवार ने आरोप लगाया कि राम गोपाल को निशाना बनाकर इस बर्बरता को अंजाम दिया गया है।

पुलिस की जांच जारी

बहराइच पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उन से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

इलाके में तनाव

घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है, इसके अलावा पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इलाके में किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस हिंसक घटना को और भी खौफनाक बना दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रात में देर से सोने की आदत पड़ सकती है भारी! CIBIL Score कम हो रहा है? 7 बड़ी गलतियां जानिए, ऐसे बनाएं 750+ Credit Score