RCB vs SRH IPL 2026: टॉस जीतकर RCB ने क्यों चुनी गेंदबाजी? SRH के सामने चुनौती

RCB vs SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

RCB vs SRH IPL 2026: Indian Premier League के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी 11 मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें, तो यहां दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें आरसीबी ने 5 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 मैच जीते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और एशन मलिंगा को शामिल किया है।

आरसीबी की प्लेइंग 11

वहीं आरसीबी की टीम इस मैच में विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा के साथ मैदान में उतरी है।

टॉस जीतकर RCB ने चुनी गेंदबाजी

आईपीएल 2026 के इस ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बेंगलुरु की पिच को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, ऐसे में टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति अपनाई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2