India-Russia Oil Deal: ईरान संकट में भारत का रुख साफ, युद्ध के बीच रूस से 40% तक बढ़ सकता है तेल आयात
India-Russia Oil Deal: भारत ने पहले रूस से सस्ता कच्चा तेल बड़ी मात्रा में खरीदा था। इससे रूस की अर्थव्यवस्था को भी काफी मदद मिली थी। चर्चा है कि भारत और रूस के बीच LNG की सीधी आपूर्ति पर सहमति बन रही है।
India-Russia Oil Deal: जनवरी में जब भारत और अमेरिका के बीच निर्यात पर लगाए गए टैरिफ में राहत को लेकर बातचीत चल रही थी, तब भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद कम कर दी थी। उस समय इस फैसले को डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया गया एक “कठिन समझौता” माना गया था। हालांकि, सिर्फ दो महीने के भीतर हालात बदल गए हैं और अब भारत फिर से रूस के साथ अपने ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।