West Bengal Election: ममता बनर्जी का विवादित बयान, ‘काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो घर से निकलें महिलाएं’
West Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने इस बार खुलेआम धमकी दे डाली। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर कोई वोटिंग के दिन या काउंटिंग के दिन कुछ भी फोर्स अप्लाई करने की कोशिश करता है, तो घर में जो कुछ भी है, उसे लेकर बाहर आए।
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि अगर मतदान या मतगणना के दिन किसी तरह का दबाव या बल प्रयोग करने की कोशिश होती है, तो वे घर में मौजूद चीजों के साथ बाहर निकलकर विरोध करें। पश्चिम बर्धमान के पांडबेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से पहले गैस सिलेंडर की कीमत करीब 400 रुपये थी, जो अब सिंगल सिलेंडर के लिए लगभग 1100 रुपये और डबल के लिए 2100 रुपये तक पहुंच गई है। साथ ही पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लॉकडाउन जैसी स्थिति बनाकर लोगों को घरों में रोकने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है।