Energy Lockdown in India: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान, क्या भारत में लगेगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’?
Energy Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में संकट के चलते दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ गए हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं है। इसी बीच लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान आया है।
Energy Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसका असर दुनियाभर में दिख रहा है, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में 30% से 50%, उत्तरी अमेरिका में करीब 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकी देशों में लगभग 50% तक कीमतें बढ़ी हैं।