Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा दांव, रुपये में तेल खरीद, डॉलर पर दबाव!
Israel US Iran War: भारत ने मिडिल-ईस्ट युद्ध के दौरान रुपये में तेल की खरीदारी शुरू करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। एक तरफ जहां दुनिया के देश डॉलर और युआन में खरादीरी को मजबूर हैं, तो वहीं भारत ने अपनी मुद्रा में खरीदारी कर रहा है। इससे रुपये को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर हालात और जटिल कर दिए हैं। एक तरफ इन हमलों से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के सख्त रुख के चलते डॉलर आधारित व्यापार पर दबाव की स्थिति बन गई है। ईरान ने इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों के जहाजों को गुजरने से रोक दिया है, जबकि भारत, चीन और रूस जैसे देशों के जहाजों को छूट दी जा रही है। इसी बीच भारत ने एक अहम रणनीतिक कदम उठाते हुए डॉलर की जगह रुपये में खरीदारी शुरू कर दी है, जिसने वैश्विक स्तर पर सबका ध्यान खींचा है।