Lashkar-e-Taiba: कैसे हुआ लश्कर कमांडर का कत्ल? सामने आई चौंकाने वाली कहानी
Lashkar-e-Taiba: पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक खूंखार कमांडर की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई है। मारे गए आतंकी का नाम बिलाल आरिफ सलाफी है। वह 2005 से भारत के खिलाफ जहर उगलने और युवाओं को 'कश्मीर जिहाद' के लिए भड़काने का काम कर रहा था।
Lashkar-e-Taiba: पाकिस्तान में Lashkar-e-Taiba के सीनियर कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उसे मुरीदके स्थित संगठन के मुख्यालय के अंदर ही गोली मारकर और चाकू से हमला कर मार दिया गया। बताया जा रहा है कि यह जगह लश्कर की सबसे सुरक्षित लोकेशनों में से एक मानी जाती है।