Gold Silver Crash: सोने-चांदी के फिसले दाम, गोल्ड 48,271 रुपये टूटा, सिल्वर में 1.92 लाख की गिरावट

Gold Silver Crash: शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना बढ़ोतरी के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 1.72 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold Silver Crash: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल जनवरी में दोनों धातुओं ने अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ था, लेकिन उसके बाद से कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। फिलहाल सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। चांदी करीब 1.92 लाख रुपये और सोना करीब 48,271 रुपये सस्ता हो चुका है।

MCX पर क्या रहे ताजा भाव

शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 1.72% गिरकर 2,27,470 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो और सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे थे। अब सोना करीब 48,271 रुपये और चांदी 1,92,578 रुपये सस्ती हो चुकी है।

सर्राफा बाजार में भी गिरावट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में कमी आई है। 20 मार्च को 99.9% शुद्ध सोना 650 रुपये गिरकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जनवरी में यह 1,83,000 रुपये तक पहुंचा था, यानी अब सोना करीब 30,350 रुपये सस्ता है। (वीकेंड पर सर्राफा बाजार बंद रहता है।)

चांदी में ज्यादा गिरावट

चांदी की कीमतों में सोने से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 20 मार्च को चांदी 1,800 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, लेकिन यह अभी भी अपने रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलो से करीब 1.64 लाख रुपये नीचे है। कुल मिलाकर दोनों धातुओं के दाम अभी अपने पुराने रिकॉर्ड से काफी नीचे हैं, जिससे बाजार में फिर से हलचल बनी हुई है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2