Assam Assembly Election: ओपिनियन पोल में BJP को क्लीन स्वीप के आसार, असम में बन सकती है फिर सरकार

Assam Assembly Election Opinion Poll: असम विधानसभा चुनाव के लिए MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल ने साफ संकेत दिया है कि यहां BJP भारी बहुमत पाने जा रही है। जानें असम के ओपिनयन पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।

Assam Assembly Election Opinion Poll: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य का एक ओपिनियन पोल भी सामने आया है। MATRIZE-IANS द्वारा किए गए इस सर्वे में मतदाताओं की राय जानने की कोशिश की गई है। सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस और AIUDF के लिए सत्ता तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।

ओपिनियन पोल में BJP को बढ़त

MATRIZE-IANS के सर्वे के अनुसार असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा को बड़ी जीत मिल सकती है। सर्वे में अनुमान जताया गया है कि भाजपा को 96 से 98 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 26 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। AIUDF को 1 से 5 सीटें और अन्य दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक विपक्षी दलों के लिए भाजपा को कड़ी चुनौती देना आसान नहीं होगा।

पार्टी का नाम सीटें (अनुमान)
BJP 96–98
Congress 26–28
AIUDF 1–5
अन्य 1–3

चुनाव कार्यक्रम

असम में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है। इसके बाद राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और 4 मई 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पिछली बार क्या रहे थे नतीजे

अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2021 में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस चुनाव में भाजपा ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 29 सीटें मिली थीं, जबकि AIUDF के खाते में 16 सीटें आई थीं। असम गण परिषद को 9 सीटों पर सफलता मिली थी और BPF ने 4 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इस तरह 2026 के चुनाव से पहले आए इस ओपिनियन पोल ने संकेत दिया है कि राज्य की राजनीति में भाजपा की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है। हालांकि अंतिम फैसला तो मतदान के बाद जनता के वोट से ही तय होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

2

2