Israel Iran War: ईरान, तेल और पुतिन.. चार साल बाद बदली अमेरिका की रणनीति, तेल संकट बना रूस के लिए सुनहरा मौका
Israel Iran War: अमेरिका अब रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए कदम उठा रहा है। अमेरिका ने रूसी तेल पर 2022 के बाद कब-कब और क्यों प्रतिबंध लगाया, और अब उसे अपने फैसले बदलने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा। इसके बारे में विस्तार से पढ़िए।
Israel Iran War: अमेरिका ने रूस के कच्चे तेल पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में आंशिक ढील देने का फैसला किया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने मार्च 2026 में भारत सहित कुछ देशों को रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट प्रदान की है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका लंबे समय से अन्य देशों पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि रूस पर तेल से जुड़े प्रतिबंध कब और क्यों लगाए गए थे और अब अमेरिका को अपने रुख में नरमी क्यों लानी पड़ी।