Women’s Under-19 T20 World Cup fina : भारत दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
अंडर-19 विमेंस T20- भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन
Women’s Under-19 T20 World Cup fina : अंडर-19 विमेंस T20- भारत दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
भारत की अंडर-19 महिला टीम ने आईसीसी ICC अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल में कैसा रहा दोनों टीमों का परफॉर्मेंस
दक्षिण अफ्रीका की पारी:
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 82 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
भारत की तरफ से गोंगाडी त्रिशा ने 3 विकेट झटके. अन्य गेंदबाजों ने भी शानदार समर्थन किया।
भारत की पारी:
83 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 11.2 ओवरों में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
भारत की ओऱ से गोंगाडी त्रिशा ने नाबाद 44 रन बनाए साथ ही सानिका चालके ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
गोंगाडी त्रिशा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 44* रनों की पारी खेली। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
यह भारत की अंडर-19 महिला टीम का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है।
इस जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
यह ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण रहा और युवा महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है।

2023 में जीता था टी20 वर्ल्ड कप
भारत की अंडर-19 महिला टीम ने 2023 में पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था। भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को मात्र 68 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने केवल 14 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ भारत की अंडर-19 महिला टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था।