Delhi Mahila Samman Nidhi: दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपये, योजना को मिली मंजूरी

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महिला सम्मान निधि योजना के तहत महत्वपूर्ण घोषणा की...

Delhi Mahila Samman Nidhi: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महिला सम्मान निधि योजना के तहत महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव दिल्ली की कैबिनेट बैठक में आतिशी की अध्यक्षता में पारित किया गया। इसके बाद, दिल्ली की महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके बाद उनके खातों में यह राशि जमा की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने इसे महिलाओं और माताओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और जो महिलाएं इस योजना का हिस्सा बनेंगी, उन्हें हर महीने 1,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में मिलेंगे। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

केजरीवाल ने की ये घोषणा

केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 1,000 रुपये के बजाय 2,100 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर का संचालन करती हैं, बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं, और उन्हें बड़ा बनाती हैं। ऐसे में, अगर सरकार उनकी थोड़ी मदद कर सके तो यह सौभाग्य की बात होगी।

इसके अलावा, केजरीवाल ने हिंदू धर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं, और यह योजना दिल्ली सरकार के लिए खर्च नहीं बल्कि बरकत का कारण बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जो उन्होंने ठान लिया, वह पूरा करेंगे, और दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर वह बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार करके हर काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.