Gold Silver Price Today: सोमवार, 23 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,458 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 9:55 बजे तक गोल्ड फ्यूचर 1.81 फीसदी यानी लगभग 2,900 रुपये की तेजी के साथ 1,59,716 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,60,600 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
चांदी में 5% से ज्यादा की छलांग
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 5.41 फीसदी या 13,685 रुपये की तेजी के साथ 2,66,629 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी की ओपनिंग 2,63,061 रुपये पर हुई थी, जबकि दिन के दौरान यह 2,68,875 रुपये के हाई तक पहुंची।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में चांदी की खुदरा कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। इन शहरों में 10 ग्राम चांदी करीब 3,000 रुपये और 100 ग्राम चांदी 30,000 रुपये के आसपास बिक रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – ₹1,59,420
-
22 कैरेट – ₹1,46,140
-
18 कैरेट – ₹1,19,600
मुंबई
-
24 कैरेट – ₹1,61,350
-
22 कैरेट – ₹1,47,900
-
18 कैरेट – ₹1,21,010
चेन्नई
-
24 कैरेट – ₹1,62,110
-
22 कैरेट – ₹1,48,600
-
18 कैरेट – ₹1,27,200
कोलकाता
-
24 कैरेट – ₹1,61,350
-
22 कैरेट – ₹1,47,900
-
18 कैरेट – ₹1,21,010
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – ₹1,61,400
-
22 कैरेट – ₹1,47,950
-
18 कैरेट – ₹1,21,060
लखनऊ
-
24 कैरेट – ₹1,61,500
-
22 कैरेट – ₹1,48,050
-
18 कैरेट – ₹1,21,160
पटना
-
24 कैरेट – ₹1,61,400
-
22 कैरेट – ₹1,47,950
-
18 कैरेट – ₹1,21,060
हैदराबाद
-
24 कैरेट – ₹1,61,350
-
22 कैरेट – ₹1,47,900
-
18 कैरेट – ₹1,21,010
कुल मिलाकर, हफ्ते की शुरुआत सोना-चांदी के लिए मजबूत तेजी के साथ हुई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई हैं।