24 september 2025 top-10 news : 24 सितंबर 2025: यूएन से लेकर एशियाई खेलों तक देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें

24 september 2025 top-10 news : आज 24 सितंबर 2025 की सुबह देश और दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से लेकर भारत की अर्थव्यवस्था और एशियाई खेलों तक, अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण गतिविधियां हो रही हैं। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें विस्तार से

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक राजनीति गरमाई

न्यूयॉर्क में चल रही यूएन महासभा में रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट पर तीखी बहस हुई। भारत और चीन ने शांति का आह्वान किया, जबकि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डोनाल़् ट्रंप ने भारत और चीन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को स्पॉंसर करने का आरोप तक लगा डाला.

Trump UN Speech : भारत-चीन और NATO पर गंभीर आरोप, बोले – “रूस-यूक्रेन युद्ध को आप फंड कर रहे हैं”

  1. ओडिशा में भारी बारिश, कई इलाके जलमग्न

ओडिशा के संभलपुर और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। निचले इलाकों में पानी भरने से सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 

  1. महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोनकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

 

  1. भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव

HSBC-S&P Global PMI रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2025 में भारत के प्राइवेट सेक्टर की वृद्धि दर धीमी हुई है। नए ऑर्डर और निर्यात में कमी से उद्योग जगत में चिंता बढ़ी है। इसके पीछे जीएसटी के दरों में बदलाव और अमेरिकी टैरिफ के साथ बरसात और बदलते राजनीतिक परिदृश्य को देखा जा रहा है.

 

  1. अयोध्या में फिल्मी स्टाइल की रामलीला

अयोध्या के रामकथा पार्क में इस बार रामलीला का आयोजन भव्य अंदाज में किया गया। 120 फीट ऊंचा मंच और 3D तकनीक से सजी यह रामलीला दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

  1. बिहार में चुनावी हलचल, ओवैसी की यात्रा शुरू

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल से अपनी “न्याय यात्रा” की शुरुआत की। माना जा रहा है कि यह यात्रा बिहार की राजनीति में नया समीकरण बना सकती है।

 

  1. पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराया

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष ने आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है।

 

  1. अमेरिका में चुनावी माहौल तेज

2026 के मध्यावधि चुनाव को लेकर अमेरिका में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन दोनों ही अपनी-अपनी पार्टियों को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं।

 

  1. रूस-यूक्रेन युद्ध में नई हलचल

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस को नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है।

 

  1. एशियाई कप में बांग्लादेश के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान का मैच होना है. इसको लेकर भारतीय टीम में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. आज के मैच में बुमराह को आगे के मैचों को देखते हुए आज के मैच में आराम दिया जा सकता है.

 

24 august 2025 rashifal : जानें आज आपकी राशि पर क्या असर रहेगा

 

National Film Awards 2025 : शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ऐसी खबरों के लिए Journalist India जर्नलिस्ट इंडिया को फॉलो करें…

Join-Journalist-India-digital-and-give-us-your-opinion
top newsTop story
Comments (0)
Add Comment