Noida Workers Protest update: Noida में श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जब वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर असंतोष बढ़ता गया। शुरुआत कपड़ा कारोबार से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल से हुई, जो धीरे-धीरे अन्य फैक्ट्रियों और कंपनियों तक फैल गई। सेक्टर 62 से 82 के बीच कई जगहों पर श्रमिक सड़कों पर उतर आए, जहां पथराव, आगजनी और जाम जैसी घटनाएं सामने आईं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।