IPL 2025 : MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस, क्या CSK में खेलेंगे आईपीएल 2025

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह आईपीएल 2025 के लिए रहेंगे या नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि वह 29 या 30 अक्टूबर को CSK के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
MS Dhoni : अगले साल होने वाले आईपीएल 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बात को लेकर अब भी डाउट है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान MS Dhoni इस सीजन में टीम के साथ रहेंगे या नहीं। नए रिटेंशन नियमों के अनुसार, CSK धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपये की न्यूनतम राशि पर टीम में बनाए रख सकती है, लेकिन अब तक धोनी या CSK की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने अब तक यह तय नहीं किया है कि वह आईपीएल 2025 के लिए रहेंगे या नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि वह 29 या 30 अक्टूबर को CSK के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, धोनी ने टीम प्रबंधन को सूचित किया है कि वह 28 अक्टूबर तक किसी वह व्यस्त रहेंगे, जिसके बाद उनके रिटेंशन पर फैसला लिया जाएगा। रिटेंशन लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है, और CSK के सीईओ विश्वनाथन को उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगे।

अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए एक नया नियम पेश किया है, जिसके अनुसार वे भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने पिछले पांच सालों में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है या सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें “अनकैप्ड” माना जाएगा। इन खिलाड़ियों को 4 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया जा सकता है। यह नियम पहले भी था, लेकिन 2021 में इसे हटा लिया गया था। आईपीएल 2025 में हर टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

धोनी का संन्यास और वापसी की उम्मीदें

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनका आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में था, जहां भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी केवल आईपीएल में खेलते रहे हैं। उन्होंने 2024 के आईपीएल में भी फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में CSK ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) आईपीएल खिताब जीते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी 2025 में भी CSK के लिए खेल सकते हैं।

MS Dhoni
Comments (0)
Add Comment