India U19 Team : श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मौका; यशवर्धन चौहान कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली :

India U19 Team : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीमों का चयन किया गया है। इस दौरे की सबसे बड़ी चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ के चयन को लेकर हो रही है, जिन्हें वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है।

BCCI द्वारा जारी टीम में यशवर्धन सिंह चौहान को दोनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके बाद दो मल्टी-डे मुकाबले होंगे।

4 जुलाई से शुरू होगा दौरा

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 6 जुलाई और तीसरा मुकाबला 9 जुलाई को होगा। इसके बाद 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मल्टी-डे मैच गाले में जबकि दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।

अन्वय द्रविड़ पर रहेंगी निगाहें

samit Dravid India U19 Team Rahul Dravid के बेटे अन्वय को भारत अंडर-19 टीम में मौका

भारतीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का नाम एक बड़ी विरासत माना जाता है। ऐसे में उनके बेटे अन्वय द्रविड़ को पहली बार भारत अंडर-19 टीम में मौका मिलने से क्रिकेट जगत की नजरें उन पर टिकी रहेंगी। अन्वय को वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

वनडे टीम में ये खिलाड़ी शामिल

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा और इशान सूद।

India U19 Team राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भारत अंडर-19 टीम में मौका

मल्टी-डे टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र और चिगुरुपति वेंकट।

भारत अंडर-19 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

वनडे सीरीज

पहला वनडे: 4 जुलाई, हम्बनटोटा

दूसरा वनडे: 6 जुलाई, हम्बनटोटा

तीसरा वनडे: 9 जुलाई, हम्बनटोटा

मल्टी-डे सीरीज

पहला मैच: 13-16 जुलाई, गाले

दूसरा मैच: 20-23 जुलाई, कोलंबो

भारतीय क्रिकेट के भविष्य को तैयार करने वाली इस सीरीज पर चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों की विशेष नजर रहेगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़े…

 

IPL 2027 से पहले कप्तानी संकट! ऋषभ पंत ने छोड़ी कमान, हार्दिक पांड्या समेत 4 कप्तानों पर खतरा

 

 

Revda Media & Resarch 1

 

Cricket News
Comments (0)
Add Comment