Festival of lights : आत्मा का दीपोत्सव

!!स्वरचित!! दीपशिखा त्यागी

Festival of lights : आत्मा का दीपोत्सव

हे मानव!
रावण केवल सोने का लंका-पति नहीं था,
वह तेरे भीतर पलने वाला अहंकार है।
वह तेरी वाणी का कठोर शब्द है,
तेरे मन का विकार है,
स्वार्थ और मोह का जाल है।

राम बाहर नहीं,
तेरे अंतर्मन के प्रकाश में हैं।
राम वह धैर्य हैं,
क्रोध में भी संयम रखते हैं।
राम सत्य हैं,
जो कठिन परिस्थितियों में भी तेरे साथ खड़े रहते हैं।

इसलिए-
अहंकारी दशानन के दस सिर हैं-
क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, वासना, कपट, स्वार्थ, आलस्य, अभिमान और अन्याय।
पहले खुद के अंदर के रावण को जलाओ।

यही है असली विजयादशमी,
यही है आत्मा का दीपोत्सव।

जब-जब भीतर का रावण जलता है,
तब-तब अंतर्मन राम से आलोकित होता है।
बाहर जलने वाले दीपक केवल प्रतीक हैं,
परंतु भीतर जलने वाला दीप ही अमर है।

शास्त्र कहते हैं-
“आत्मा ही रणभूमि है, और विचार ही शस्त्र हैं।”
राम और रावण का संग्राम बाहर नहीं,
तेरे अंतरमन में होता है।

जो राम को चुनता है,
वह सत्य, प्रेम और धर्म का पथिक बनता है।
जो रावण को पालता है,
वह अहंकार में जलकर स्वयं भस्म हो जाता है।

इसलिए हे साधक!

अंतरमन दीपक जले, रावण भस्म हो जाए,
भीतर राम प्रकाशित हो, जगत राममय हो जाए।

!!स्वरचित!!
दीपशिखा त्यागी

 

देश औऱ दुनिया की खबरों के लिए Journalist India जर्नलिस्ट इंडिया को फॉलो करें…

Journalist India
real estate news Journalist india

 

bihar election 2025 Matrize Survey से बिहार चुनाव का पारा गरम, NDA को पूर्ण बहुमत-राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजी तेज

 

ज़हरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत: मध्य प्रदेश में डॉक्टर गिरफ्तार, कई राज्यों में अलर्ट

 

Narendra Modi 75th Birthday : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन-एक राजनेता, बतौर प्रधानमंत्री, एक सफर…

 

Real Estate News : GST की नई दरें लागू: घर खरीदना हुआ आसान या महंगा?

 

Noida Authority News : सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी की जांच के आदेश दिए: मुआवजा घोटाले में SIT गठित, अधिकारियों में मची खलबली

 

देश औऱ दुनिया की खबरों के लिए Journalist India जर्नलिस्ट इंडिया को फॉलो करें…

Join-Journalist-India-digital-and-give-us-your-opinion

 

 

Festival of lights
Comments (0)
Add Comment