Ugc 2026 new rules controversy : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026” देशभर में बड़े विवाद का कारण बन गया है। सरकार जहां इसे उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता, न्याय और भेदभाव रोकने की दिशा में बड़ा सुधार बता रही है, वहीं विरोधी पक्ष इसे “काला कानून” करार दे रहा है। इन नियमों को लेकर छात्र संगठनों, शिक्षाविदों और कई सामाजिक समूहों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां इन नियमों पर फिलहाल स्टे लगा दिया गया है।