Pakistani Ranger: राजस्थान से BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर, भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश

Pakistani Ranger: राजस्थान में BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी रेंजर: भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी कार्रवाई. ..भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी रेंजर

 

Pakistani Ranger: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार सुबह एक पाकिस्तानी रेंजर को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया। यह घटना भारत के जवान  पूर्णम कुमार शॉ  की पाकिस्तान में हिरासत के कुछ दिनों बाद हुई है। जो 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जिन्हें अबतक पाकिस्तान ने भारत को लौटाया नहीं है.

कैसे पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर?

BSF के जवानों ने श्रीगंगानगर के राइजिंगनगर सेक्टर में एक पाकिस्तानी रेंजर को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, वह निहत्था था और गिरफ्तारी के दौरान कोई प्रतिरोध नहीं किया। वर्तमान में वह BSF की राजस्थान फ्रंटियर की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

भारतीय जवान भी पाकिस्तान की हिरातस में

इस घटना से कुछ दिन पहले, 23 अप्रैल को, BSF के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गलती से सीमा पार कर गए थे और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। भारत ने उनकी रिहाई के लिए कई बार अनुरोध किया है, लेकिन पाकिस्तान ने अब तक उन्हें रिहा नहीं किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव

यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले के बाद BSF ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और किसी भी संभावित घुसपैठ या गतिविधि के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

 

bsfindia vs pakistanPahalgam Terrorist AttackPakistan
Comments (0)
Add Comment