Gold-Silver Price: इस सप्ताह सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सोना 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक महंगा हुआ है, जबकि चांदी में करीब 8,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ाई, जिससे कीमती धातुओं के दाम चढ़ गए। अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो ताजा दरों पर नजर डालना जरूरी है।
सोने के ताजा भाव
India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पिछले सप्ताह 1,52,765 रुपये था। यानी एक हफ्ते में 2,301 रुपये की तेजी।
-
22 कैरेट सोना: 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 1,39,933 रुपये)
-
18 कैरेट सोना: 1,16,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (पहले 1,14,574 रुपये)
चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
चांदी की कीमत में भी तेज उछाल आया है। एक सप्ताह में 7,881 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसका भाव 2,50,314 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते यह 2,42,433 रुपये प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी मजबूत रुख पर रहे। सोने का दाम 5,080.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 82.343 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
कैसे जानें ताजा रेट?
IBJA रोजाना सोना-चांदी के मानक भाव जारी करता है, जिन्हें देशभर में संदर्भ दर माना जाता है। हालांकि इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। शनिवार, रविवार और सरकारी अवकाश पर दरें जारी नहीं की जातीं। रिटेल भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद एसएमएस के जरिए आपको लेटेस्ट रेट की जानकारी मिल जाएगी।