Toxic Teaser: राकिंग स्टार यश का नया अवतार वायरल, बिना दाढ़ी वाले लुक पर फैंस की नई थ्योरी

Toxic Teaser: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। लोगों ने फिल्म की कहानी और आगे का प्लॉट गेस करना शुरू कर दिया है।

Toxic Teaser: भारतीय सिनेमा के लिए 19 मार्च 2026 एक बड़ी टक्कर का दिन साबित हो सकता है। इस तारीख को बॉक्स ऑफिस पर दो मेगा फिल्में आमने-सामने होंगी- एक तरफ धुरंधर: द रिवेंज, जिसमें रणवीर और अक्षय खन्ना नजर आएंगे; दूसरी ओर रॉकिंग स्टार यश की ग्लोबल प्रोजेक्ट टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स। रिलीज डेट नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों के फैंस के बीच बहस तेज हो गई है।

‘टॉक्सिक’ का टीज़र और डबल रोल की चर्चा

हाल ही में ‘टॉक्सिक’ का लगभग दो मिनट का नया टीज़र रिलीज हुआ, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। टीज़र की शुरुआत यश के स्टाइलिश अंदाज से होती है, जहां वे ड्रिंक घुमाते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में एक चेतावनी भरी आवाज उनके किरदार ‘राया’ को जंग छोड़ने की सलाह देती सुनाई देती है। सिगरेट, सर्कस जैसी डार्क लोकेशन और हिंसा के कुछ सीन माहौल को रहस्यमय बनाते हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा उस डायलॉग की हो रही है जिसमें यश भारी आवाज में कहते हैं, “जब मैं कहूंगा कि यह खत्म हो गया है, तब यह खत्म हो गया है। तब तक तमीज रखो।” टीज़र के आखिर में सुनाई देता है- “मैं घर आ गया हूं, डैडी।” इसी लाइन ने फैंस के बीच डबल रोल (Double Role) की अटकलों को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि दाढ़ी वाला राया पिता का किरदार है, जबकि क्लीन-शेव लुक बेटे का।

सोशल मीडिया पर फैन वॉर

टीज़र के आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस आमने-सामने आ गए। ‘टॉक्सिक’ के समर्थकों का दावा है कि यश का यह अवतार ‘धुरंधर’ के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उलटफेर कर सकती है। वहीं ‘धुरंधर’ के फैंस ने भी पलटवार किया। उनका कहना है कि एक कल्ट (Cult) फिल्म के सीक्वल की तुलना किसी और प्रोजेक्ट से नहीं की जा सकती। कई लोगों ने ‘टॉक्सिक’ के टीज़र को कमजोर बताते हुए कहा कि यह ‘धुरंधर’ के टीज़र के सामने फीका पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश

एक तरफ यश की फिल्म अपने इंटरनेशनल अपील (Global Appeal) और डबल रोल की संभावनाओं के कारण चर्चा में है, तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह की ऊर्जा और ‘धुरंधर’ की विरासत फिल्म को मजबूती दे रही है। फिलहाल दोनों कैंप अपने-अपने सुपरस्टार की जीत तय मान रहे हैं। अब 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर असली फैसला होगा। लेकिन इतना तय है कि यह क्लैश (Clash) भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित मुकाबलों में गिना जाएगा।

 

Toxic Teaser
Comments (0)
Add Comment