T20 World Cup: दिल्ली में SA vs UAE क्लैश, टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने चुनी फील्डिंग

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका का UAE से सामना हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबले में साउथ अफ्रीका और UAE के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। टॉस साउथ अफ्रीका के पक्ष में गया और कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। UAE की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। हर्षित कौशिक और सिमरनजीत सिंह की जगह ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को मौका दिया गया है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने चार बदलाव किए हैं। टीम में जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका को शामिल किया गया है, जबकि डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को येनसन और लुंगी एंगिडी को इस मैच में आराम दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI):
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।

UAE (प्लेइंग XI):
आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

 

t20 world cup
Comments (0)
Add Comment