SpiceJet Flights: कुवैत में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत, SpiceJet की 8 फ्लाइट्स आज भरेंगी उड़ान

SpiceJet Flights आज यूएई से फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए 8 विशेष उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं।

SpiceJet Flights: खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए निजी एयरलाइन SpiceJet ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि 4 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से कुल 8 विशेष उड़ानों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को भारत लाया जा सके।

किन शहरों के लिए होंगी उड़ानें?

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे नियमित उड़ानें बाधित हुईं। ऐसे में विशेष व्यवस्थाओं के तहत UAE के फुजैराह से भारत के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

  • दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें

  • मुंबई के लिए 4 उड़ानें

  • कोच्चि के लिए 1 उड़ान

इससे पहले एयरलाइन 3 मार्च को भी 4 विशेष उड़ानें संचालित कर चुकी है। साथ ही, 4 मार्च से फुजैराह-दिल्ली और फुजैराह-मुंबई की नियमित सेवाएं भी बहाल करने की तैयारी है।

कुवैत में 300 भारतीय फंसे

इसी बीच कुवैत में करीब 300 भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबर है। ये सभी फिलहाल होटल क्राउन प्लाजा में ठहरे हुए हैं। हालांकि, वहां की परिस्थितियां चिंताजनक बताई जा रही हैं। फंसे हुए यात्रियों में से एक कल्पेश संजय राठी के अनुसार, होटल प्रबंधन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है और कुवैत प्रशासन की ओर से भी स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है। इन नागरिकों में ज्यादातर लोग महाराष्ट्र के निवासी हैं, जो काम या ट्रांजिट के सिलसिले में कुवैत पहुंचे थे। होटल में रुके भारतीयों ने भारत सरकार और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

SpiceJet Flights
Comments (0)
Add Comment