देश को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस Sanjeev Khanna ने संभाला सर्वोच्च न्यायालय का पद, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Sanjeev Khanna : Sanjeev Khanna : भारत को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है, बता दें, कि जस्टिस संजीव खन्ना ने आज देश के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है।

Sanjeev Khanna :  आज का दिन देश के इतिहास में खास बन गया है क्योंकि भारत को नया मुख्य न्यायाधीश मिला है। जस्टिस संजीव खन्ना ने आज देश के 51वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की जगह ली, जो रविवार को सेवानिवृत्त हो गए थे।

कब तक रहेगा खन्ना का कार्यकाल

जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। जनवरी 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे जस्टिस खन्ना ने कई अहम मामलों में निर्णय दिए हैं। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता बनाए रखने, चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को हटाने, और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे मामलों में अहम भूमिका निभाई है।

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ और उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया। 2004 में दिल्ली हाई कोर्ट में स्थायी वकील बने और 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज नियुक्त हुए। 2006 में उन्हें स्थायी जज का दर्जा मिला और 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति मिली। उनकी सेवानिवृत्ति 13 मई 2025 को होगी।

जस्टिस संजीव खन्ना का परिवार न्यायपालिका से जुड़ा एक प्रतिष्ठित परिवार है। वे दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश देव राज खन्ना के बेटे और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एच.आर. खन्ना के भतीजे हैं। जस्टिस खन्ना ने न्यायालय में लंबित मामलों को कम करने और त्वरित न्याय प्रदान करने पर जोर दिया है।

cjiSanjeev Khanna
Comments (0)
Add Comment