रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
साल 2026 तक रश्मिका मंदाना की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए लगभग 4 से 8 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। बड़ी हिट फिल्मों में उनकी फीस और बढ़ जाती है, यहां तक कि एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये तक मिल चुके हैं।
फिल्मों के अलावा, रश्मिका कई बड़े ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं, जिनमें Swarovski, boAt, Kalyan Jewellers, 7UP और Meesho शामिल हैं। वह वीगन ब्यूटी ब्रांड Plum में ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ निवेशक भी हैं। रियल एस्टेट में भी उनका मजबूत निवेश है। बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में उनकी प्रॉपर्टीज हैं। बेंगलुरु स्थित उनके घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। लग्जरी कार कलेक्शन में ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ
दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा टॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है। बताया जाता है कि वह प्रति फिल्म 12 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें मोटी कमाई होती है, जहां एक डील की कीमत अक्सर 1 करोड़ रुपये से अधिक होती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पकड़ है, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए वह करीब 40 लाख रुपये तक लेते हैं।
एक्टिंग के अलावा, विजय अपने क्लोदिंग ब्रांड Rowdy Wear से भी कमाई करते हैं। वह हैदराबाद ब्लैक हॉक्स वॉलीबॉल टीम में हिस्सेदारी रखते हैं। हैदराबाद में उनका आलीशान घर करीब 15 करोड़ रुपये का बताया जाता है। उनके कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज़, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, मर्सिडीज-बेंज GLS और रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके पास करीब 30 करोड़ रुपये की कीमत का प्राइवेट जेट होने का भी दावा किया गया है।
कितनी है दोनों की संयुक्त संपत्ति?
अलग-अलग क्षेत्रों- फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और रियल एस्टेट में निवेश के चलते दोनों सितारों ने मजबूत आर्थिक आधार तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संयुक्त अनुमानित नेटवर्थ 130 से 136 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि शादी से जुड़ी कई जानकारियां अब भी गोपनीय रखी गई हैं, लेकिन 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली इस शाही शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।