Rajya Sabha Election 2026: महाराष्ट्र से बिहार तक सियासी हलचल, 10 राज्यों में इस दिन होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: अप्रैल में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा.चुनाव को लेकर सभी राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और दल उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं.

Rajya Sabha Election 2026: अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी संबंधित राज्यों में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि ओडिशा की 4 सीटें रिक्त हो रही हैं।

तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों के लिए भी मतदान कराया जाएगा। असम की 3 तथा बिहार की 5 सीटें भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं।इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इन सभी 37 सीटों पर 16 मार्च को एक साथ मतदान संपन्न होगा।

राज्यसभा चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराए जाएंगे। चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के चयन की कवायद तेज कर दी है और राज्यों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

चुनाव का शेड्यूल

  • अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होगी: 26 फरवरी 2026

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026

  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 9 मार्च 2026

  • मतदान: 16 मार्च 2026, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

  • मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से

  • पूरी चुनाव प्रक्रिया: 20 मार्च 2026 तक संपन्न

इन सभी सीटों पर 16 मार्च को एक साथ वोटिंग कराई जाएगी।

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड

  • डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान

  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी

  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार

  • धैर्यशील मोहन पाटिल

  • रजनी अशोकराव पाटिल

  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से रिटायर सदस्य

  • ममता मोहंता

  • मुजीबुल्ला खान

  • सुजीत कुमार

  • निरंजन बिशी

तमिलनाडु से रिटायर सदस्य

  • एन आर एलंगो

  • पी सेल्वारासु

  • एम थम्बिदुरई

  • तिरुची सिवा

  • डॉ. कनिमोझी एन वी एन सोमू

  • जी के वासन

पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य

  • साकेत गोखले

  • ऋतब्रत बनर्जी

  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य

  • मौसम नूर

  • सुब्रत बक्शी

असम से रिटायर सदस्य

  • रामेश्वर तेली

  • भुवनेश्वर कलिता

  • अजीत कुमार भुइयां

बिहार से रिटायर सदस्य

  • अमरेंद्र धारी सिंह

  • प्रेम चंद गुप्ता

  • रामनाथ ठाकुर

  • उपेन्द्र कुशवाहा

  • हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी

  • फूलो देवी नेताम

हरियाणा से रिटायर सदस्य

  • किरण चौधरी

  • राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य

  • इंदु बाला गोस्वामी

तेलंगाना से रिटायर सदस्य

  • डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी

  • के आर सुरेश रेड्डी

राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है और आगामी मतदान को लेकर सियासी रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़े: ‘मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं’, Mani Shankar Aiyar का बड़ा बयान

 

 

Rajya Sabha Election 2026
Comments (0)
Add Comment