PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर देश और दुनिया की स्थिति पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि इससे पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत प्रभावित देशों के साथ लगातार संपर्क में है, जिसमें Iran, Israel और United States भी शामिल हैं। उनका कहना है कि भारत का उद्देश्य संवाद और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में शांति बहाल करना है।
वैश्विक नेताओं से बातचीत और हॉर्मुज की चुनौती
प्रधानमंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया के कई राष्ट्राध्यक्षों से दो दौर की बातचीत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि Strait of Hormuz से जहाजों का आवागमन प्रभावित हुआ है, जो दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है। यहां कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स भी मौजूद हैं। सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि भारत के लिए तेल, गैस और उर्वरकों की आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने इस कठिन समय में संसद से एकजुट होकर शांति और बातचीत का संदेश देने की जरूरत पर भी जोर दिया।
ऊर्जा संकट और भारतीयों की चिंता
पीएम मोदी ने कहा कि इस संघर्ष को तीन हफ्तों से ज्यादा समय हो चुका है, जिससे वैश्विक स्तर पर गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि व्यापार मार्ग प्रभावित हुए हैं और जरूरी चीजों की सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और आजीविका भारत सरकार की प्राथमिकता है।