PM Modi Awards: आज के समय में जब वैश्विक राजनीति अलग-अलग खेमों में बंटी नजर आती है, तब भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति और अपनी व्यक्तिगत छवि के बल पर कूटनीति की नई दिशा तय की है। रूस-यूक्रेन संघर्ष हो या पश्चिम एशिया का संकट—शांति और संवाद के हर प्रयास में दुनिया की निगाहें भारत पर टिकती दिखाई देती हैं।
| क्र. | वर्ष | देश | सम्मान का नाम | सम्मान का प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 2016 | सऊदी अरब | किंग अब्दुलअजीज सैश (King Abdulaziz Sash) | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 2 | 2016 | अफगानिस्तान | स्टेट ऑर्डर ऑफ गाज़ी आमिर अमानुल्लाह खान (State Order of Ghazi Amir Amanullah Khan) | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 3 | 2018 | फिलिस्तीन | ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (Grand Collar of the State of Palestine) | विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान |
| 4 | 2019 | संयुक्त अरब अमीरात | ऑर्डर ऑफ जायद (Order of Zayed) | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 5 | 2019 (2024 में प्रदान) | रूस | ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (Order of St. Andrew the Apostle) | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 6 | 2019 | मालदीव | ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddin) | विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान |
| 7 | 2019 | बहरीन | किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनैसां (King Hamad Order of the Renaissance) | राष्ट्रीय सम्मान |
| 8 | 2020 | अमेरिका | लीजन ऑफ मेरिट (डिग्री: चीफ कमांडर) – The Legion of Merit | विदेशी गणमान्य व्यक्तियों हेतु सर्वोच्च सम्मान |
| 9 | 2021 (2024 में प्रदान) | भूटान | ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo) | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 10 | 2023 | फिजी | कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (Companion of the Order of Fiji) | सर्वोच्च सम्मान |
| 11 | 2023 | पापुआ न्यू गिनी | ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (Grand Companion of the Order of Logohu) | सर्वोच्च सम्मान |
| 12 | 2023 | पलाऊ | एबाकल अवॉर्ड (Ebakl Award) | राष्ट्रीय सम्मान |
| 13 | 2023 | मिस्र | ऑर्डर ऑफ नाइल (Order of Nile) | सर्वोच्च राजकीय सम्मान |
| 14 | 2023 | फ्रांस | ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (Grand Cross of the Legion of Honour) | सर्वोच्च सम्मान |
| 15 | 2023 | ग्रीस | द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (The Grand Cross of the Order of Honour) | सर्वोच्च सम्मान |
| 16 | 2024 | नाइजीरिया | ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (Grand Commander of the Order of Niger) | राष्ट्रीय पुरस्कार |
| 17 | 2024 | गयाना | द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (The Order of Excellence) | सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार |
| 18 | 2024 | डोमिनिका | डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (Dominica Award of Honour) | सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार |
| 19 | 2024 | बारबाडोस | ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (Honorary Order of Freedom of Barbados) | राष्ट्रीय सम्मान |
| 20 | 2024 | कुवैत | द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (The Order of Mubarak Al-Kabeer) | राष्ट्रीय पुरस्कार |
| 21 | 2025 | मॉरीशस | द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन | सर्वोच्च सम्मान |
| 22 | 2025 | श्रीलंका | श्रीलंका मित्र विभूषण अवॉर्ड (Sri Lanka Mitra Vibhushana) | विदेशी नेताओं हेतु सर्वोच्च सम्मान |
| 23 | 2025 | साइप्रस | द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III | सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
| 24 | 2025 | घाना | ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana) | राष्ट्रीय सम्मान |
| 25 | 2025 | त्रिनिदाद और टोबैगो | ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो | सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार |
| 26 | 2025 | ब्राज़ील | ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस | सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान |
| 27 | 2025 | नामीबिया | ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शियंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस | सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार |
| 28 | 2025 | इथियोपिया | द ग्रेट ऑनर – निशान ऑफ इथियोपिया | सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान |
| 29 | 2026 | इज़राइल | स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल (Speaker of the Knesset Medal) | सर्वोच्च संसदीय सम्मान |
अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान
-
संयुक्त राष्ट्र ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड (2018) – पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाने वाला संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान।
-
सियोल शांति पुरस्कार (2018) – सियोल पीस प्राइज कल्चर फाउंडेशन द्वारा वैश्विक शांति और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया सम्मान।
-
प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019) – किसी राष्ट्र प्रमुख को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को “राष्ट्र के लिए प्रभावशाली नेतृत्व” के आधार पर प्रदान किया गया।
-
‘ग्लोबल गोलकीपर’ पुरस्कार (2019) – स्वच्छ भारत अभियान की पहल के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा दिया गया सम्मान।
-
ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड (2021) – कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (CERA) द्वारा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया।
ये खबर भी पढ़े…
PM Modi Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर PM मोदी का शतक, 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले नेता