Pakistan Hockey Team: मैच से पहले बर्तन धोए, पाक खिलाड़ी की कहानी ने सबको किया हैरान

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम की लाचारी खुद उनके कप्तान ने बयां की है, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया टूर पर उनके साथ बदइंतेजामी पेश आई, जिसके कारण ग्राउंड में जाने से पहले उन्हें बर्तन तक धोने पड़े.

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान Shakil Ahmad Butt ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि खराब इंतजामों की वजह से खिलाड़ियों को बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। बट ने यहां तक कहा कि मैच खेलने जाने से पहले उन्हें बर्तन तक धोने पड़े।

दौरे के दौरान अव्यवस्था

कप्तान के अनुसार, पूरी टूर के दौरान टीम को मिसमैनेजमेंट झेलना पड़ा। सिडनी पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को कैनबरा की कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए 13-14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों से पहले होटल पहुंचने पर टीम को पता चला कि उनकी बुकिंग कंफर्म नहीं है, क्योंकि एडवांस भुगतान नहीं किया गया था। इसके चलते खिलाड़ियों को अस्थायी ठहरने की व्यवस्था होने तक घंटों सड़कों पर रहना पड़ा।

ठहरने की व्यवस्था में भी गड़बड़ी

13 दिन के दौरे के बावजूद टीम का एयरबीएनबी स्टे सिर्फ 10 दिनों के लिए बुक किया गया था। बाद में खिलाड़ियों को सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा। मैदान पर भी प्रदर्शन प्रभावित रहा और पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले हार गया, जिनमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 2-3 की हार और जर्मनी के खिलाफ शिकस्त शामिल है।

फंडिंग पर उठा सवाल

विवाद तब और गहरा गया जब पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) ने पुष्टि की कि उसने होटल और अन्य इंतजामों के लिए PHF को 10 मिलियन रुपये से अधिक जारी किए थे। पीएसबी की डायरेक्टर जनरल नूर उस सबा ने बताया कि प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शहबाज शरीफ, जो PHF के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं, ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

खिलाड़ियों को चुप रहने की चेतावनी?

शकील अम्माद बट ने यह भी आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को मीडिया से बात न करने की हिदायत दी गई थी। उन्होंने पाकिस्तान हॉकी को फिर से मजबूत बनाने के लिए बड़े सुधारों की मांग की, जिनमें विदेशी कोच की नियुक्ति और प्रबंधन ढांचे में बदलाव शामिल हैं।

 

Pakistan Hockey Team
Comments (0)
Add Comment