ODI World Cup 2027: अप्रैल में शुरू होगी जंग, होस्टिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार

ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी, इसके फैसले की घड़ी अब नजदीक आ रही है। खास तौर पर नामीबिया के भाग्य का फैसला होने को है। जो काफी अहम होगा।

ODI World Cup 2027: ICC Cricket World Cup 2027 अभी भले ही दूर नजर आ रहा हो, लेकिन इसमें खेलने वाली टीमों को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। टूर्नामेंट 2027 में होगा, मगर उससे पहले क्वालीफायर का अहम दौर शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि मेजबान देशों में शामिल नामीबिया को भी क्वालीफाई करना होगा, इसलिए उसके भविष्य पर सभी की नजरें टिकी हैं। आइए जानते हैं कि ये मुकाबले कब से शुरू होंगे और नामीबिया के मैच कब खेले जाएंगे।

तीन देशों में होगा वर्ल्ड कप

2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान होने के चलते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन नामीबिया को एसोसिएट सदस्य होने के कारण क्वालीफायर के जरिए जगह बनानी होगी।

2 अप्रैल से शुरू होगा नया दौर

इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर प्रक्रिया 2023 से जारी है और इसका अंतिम फैसला मार्च 2027 तक होना है। लीग-2 के तहत नेपाल, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएई, कनाडा, स्कॉटलैंड, ओमान और अमेरिका (यूएसए) जैसी टीमें मुकाबला कर रही हैं। अब इसका अगला चरण 2 अप्रैल से शुरू होगा, जहां पहले दिन स्कॉटलैंड और ओमान आमने-सामने होंगे।

नामीबिया के अहम मुकाबले

4 अप्रैल को नामीबिया का मुकाबला ओमान से होगा, जबकि 6 अप्रैल को वह स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके अलावा 12 अप्रैल तक ये मुकाबले जारी रहेंगे और इसी दिन नामीबिया फिर से स्कॉटलैंड से भिड़ेगा। मेजबान होने के बावजूद क्वालीफिकेशन की चुनौती के चलते नामीबिया के हर मैच पर खास नजर रहेगी।

अंक तालिका में कमजोर स्थिति

अगर मौजूदा स्टैंडिंग की बात करें तो नामीबिया की स्थिति मजबूत नहीं है। टीम आठ में से छठे स्थान पर बनी हुई है, जिससे उसका आगे बढ़ना आसान नहीं दिख रहा। वहीं अमेरिका की टीम टॉप पर है, जबकि स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर काबिज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नामीबिया आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाती है।

 

ODI World Cup 2027
Comments (0)
Add Comment